'आप' को यूपी में घुसने के लिए वीजा की जरुरत: अखिलेश

akhilesh yadav
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तारिखों का ऐलान हो चुका है। सारी राजनातिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई है। एक के बाद एक ताबड़-तोड़ रैलियां की जा रही है। सबकी नजर सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है।

भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ अब आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है, लेकिन आम की इस सुगबुगाहट से सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खफा हो गए हैं। अखिलेश ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा है कि कई दल तो उत्तर प्रदेश में मेहमान की तरह विजिटर हैं और उन्हें अभी वीजा की आवश्यकता है।

Did You Know: अखिलेश यादव को फिल्में देखने का शौक है।

अखिलेश यादव ने 'आप' की चर्चा किए बिना उनपर कट्टाक्ष किया और कहा कि कई दल को तो उत्तर प्रदेश में अभी वीजा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस को वीजा की कोई जरुरत नहीं है। जहां अखिलेश यादव केजरीवाल को यूपी में इंट्री के लिए वीजा की जरुरत का हवाला दे रहे है तो वहीं केजरीवाल दावा कर रहे है कि उनके बिना इस बार केन्द्र की सरकार बनना नामुमकिन है।

केजरीवाल की माने तो इस लोकसभा चुनाव में उन्हें 100 से ज्यादा सीटें हासिल होगी। केजरीवाल कांग्रेस को दरकिनार करते हुए अपना सीधा मुकाबला भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के साथ देख रहे हैं।

Did You Know:मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फुरस्त के पलों में फ़िल्में देखने के अलावा फुटबाल मैच खेलने व देखने का शौक है वहीं उनकी क्रिकेट में भी दिलचस्पी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+