कार में बैठी महिला ने दो पिल्लों को पैरों से कुचला, वीडियो वायरल होने के बाद विभूतिखंड थाने में दर्ज हुई FIR
लखनऊ। पशु क्रूरता का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके दो वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार में बैठी एक महिला कुत्ते के पिल्लों को पैरों से कुचलकर मारने की कोशिश कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पेटा इंडिया और एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय ने इस मामले में विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस को यह जानकारी नहीं कि यह वीडियो कब का और कहां बनाया गया है।
Recommended Video

अलग-अलग बनाए गए दोनों वीडियो
पिल्लों के साथ क्रूरता की हदों को पार कर रही महिला का नाम पूजा ढिल्लन बताया जा रहा है। वो लखनऊ के ओमेक्स सिटी की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूजा ढिल्लन कार में बैठी है और अपने पैर से पिल्लों को कुचलकर मारते दिख रही है। फिर पूरी ताकत से उसके मुंह को अपने हाई हील सैंडल से कुचलने लगती है। जिससे पिल्ला चिल्लाने लगता है। इसी तरह एक दूसरे वीडियो में दूसरा पिल्ला है। उसमें भी वह ठीक उसी तरह पैर से कुचलकर उसे मारने की कोशिश करती है। बाद में पिल्लों की मौत हो जाती है।
सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड में
दोनों वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और लोगों ने आरोपी युवती पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पूजा ढिल्लन ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट को लॉक कर दिया है। हालांकि दो पिल्लों के मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन कैंपेन चला। बुधवार को ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे ज्यादातर सोशल साइट्स पर यह हैशटैग ट्रेंड में रहा।
विभूतिखंड थाने में दर्ज हुई FIR
फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद और पशु प्रेमियों के आक्रोश के देखते हुए पुलिस ने गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड संजय शुक्ला ने बताया कि कामना पांडे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज विवेचना शुरू की जा रही है। मामले में जल्द आरोपी महिला की गिरफ़्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा ढिल्लन नामक महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications