'तुम्हारा पति मेरा है, तुम्हें होगा...' कहकर पूर्व विधायक की बहू पर टूट पड़ी महिला, अब जांच में जुटी पुलिस

'तुम्हारा पति मेरा है, तुम्हें होगा...' कहकर पूर्व विधायक की बहू पर टूट पड़ी महिला, अब जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ, जून 02: 'तुम्हारा पति मेरा है, तुम्हें अब मरना होगा...।' इतनी बात कहकर एक महिला ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की बहू पर हमला बोला दिया। महिला ने विधायक की बहू का गला पकड़ लिया और मारने की कोशिश की। हालांकि, बहन ने बीचबचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। वहीं, अब पूर्व विधायक की बहू ने आरोपी महिला के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई।

A woman attacked on ex MLA Vijay Singh daughter-in-law

ये घटना राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के कसमंडा हाउस अपार्टमेंट की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, पूर्व विधायक विजय सिंह की बहू एकता ने पुलिस को बताया कि 29 मई की सुबह वीरांगना उनके फ्लैट में घुस गई। उस समय घर में एकता और उनकी बहन ही थीं। उनके पति अविनाश कहीं बाहर गए हुए थे। वीरांगना ने एकता से कहा-'तुम्‍हारा पति मेरा है, तुम्‍हें मरना होगा...'। इसके बाद उसने एकता पर हमला बोल दिया।

एकता ने अपने ऊपर रॉड से भी हमला किए जाने का आरोप लगाया। एकता ने कहा कि इसके बाद वीरांगाना ने उन्‍हें गला दबाकर मारने की कोशिश की। उनकी बहन ने बीचबचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। वहीं, अब एकता ने इस मामले में वीरांगना सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हजरतगंज पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। बता दें कि एकता सिंह, पूर्व विधायक विजय सिंह के बेटे की पत्नी है। विजय सिंह फर्रुखाबाद से विधायक रहे है। वह इस समय ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में जेल में सजा काट रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+