लखनऊ में 90 साल की बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना लखनऊ के त्रिवेणी नगर इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर पर अकेली रहती थी।

जानकारी के अनुसार त्रिवेणी नगर के योगी नगर इलाके में बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर गला रेतकर हत्या की गई है। बुजुर्ग महिला फॉरेंसिक लैड के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर मुकेश चंद्र शर्मा की मां थीं। उनकी उम्र तकरीबन 90 वर्ष थी। बुजुर्ग महिला का नाम स्नेहलता है।

पुलिस ने बताया कि मौके पर लूट के सबूत नहीं मिले हैं, घटना को अंजाम देने वाले का इरादा बुजुर्ग महिला की हत्या करना था। मामले की पुलिस जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे कोई परिवार का करीबी हो सकता है।

murder

मुकेश चंद्र शर्मा स्नेहलता के तीसरे बेटे हैं, वह जानकीपुरम में रहते हैं, वह अक्सर बुजुर्ग महिला के घर आते-जाते थे। लेकिन रविवार को सुबह तकरीबन 11 बजे जब वह मां को फल देने के लिए गए तो वहां वह तकरीबन एक घंटा रुके थे। इसके बाद वापस आ गए थे।

रात तकरीबन पौने आठ बजे जब लुधियाना में रहने वाली महिला की पोती ने फोन किया तो फोन नहीं उठा। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी को फोन किया। जिसके बाद पड़ोसी देवेंद्र बुजुर्ग महिला के घर में कूदकर गए तो देखा कि महिला खून से लथपथ आंगन में पड़ी है। जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+