छात्रवृत्ति घोटाला- यूपी में 9 इंजीनियरिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द
लखनऊ। छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों रुपए की धांधली का बड़ा मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश के 9 इंजीनियरिंग कॉलेजों की मान्यता को रद्द करने का फैसला लिया है।

जिन 9 कॉलेजों की मान्यता रद्द किये जाने की संस्तुति की गयी है उनमें 5 कॉलेज कानपुर के, तीन मेरठ के जबकि एक कॉलेज नोएडा का है। इन कॉलेजों पर करोड़ों रुपए छात्रवृत्ति के नाम पर हड़पने का आरोप है।
जिन इंजीनियरिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द किये जाने की संस्तुति दी गयी है उसमें मेरठ का प्रसिद्ध कॉलेज शुभारथी विश्वविद्यालय भी है। इसके साथ ही शोभित एक्सीलेंट कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज भी शामि हैं।
वहीं कानुपर की बंशी कॉलेज, सेठ श्रीनिवास कॉलेज और नोएडा के इनोवेटिव कॉलेज की भी मान्यता रद्द किये जाने की संस्तुति दी गयी है। समाज कल्याण ने इन कॉलेजों के खिलाफ फर्जी कॉलेज के नाम पर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति हड़प जाने का दोष पाया है।












Click it and Unblock the Notifications