700 हिंदुओं ने अपनाया ईसाई धर्म, हिंदू युवा वाहिनी ने शुरु किया घर वापसी

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बड़ा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां 700 हिंदू परिवार के लोगों ने अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है।

christian

यूपी के मऊ जिले के घोसी कोतवाली के हाजीपुर गांव में यह मामला सामने आया है। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया है।

इस धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी मोर्चा खोल दिया है। हिंदू धर्म युवा वाहिनी ने 15 लोगों की घर वापसी कराते हुए उन्हें वापस हिंदू धर्म में परंपरागत तरीके से वापस हिंदू धर्म में वापस ले आये।

उधर इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कका कहना है कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तनन कराया है उनकी घर वापसी करायी गयी है और हम कोशिश करेंगे कि और लोगों की भी घर वापसी करायी जाए।

वहीं इस पूरे मामले में इलाके के जिलाधिकारी का कहना है कि घरवापसी जैसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। जबकि पुलिस ने भी किसी धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया है।

सूत्रों की मानें तो क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग इस पर्व को मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे और उन्हें प्रभु ईशू के बारे में बताया गया जिसके बाद लोगों ने ईसाई धर्म को स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+