लखनऊ: कोरोना पॉजिटिव 64 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, केजीएमयू में था भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 64 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार को दम तोड़ दिया। केजीएमयू प्रशासन ने बुजुर्ग के मौत की पुष्टि की है। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, बुजुर्ग डायबीटीज के मरीज थे, जिसकी वजह से उनके गुर्दे खराब हो गए थे। साथ ही फेफड़ों में संक्रमण था। बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

शनिवार को केजीएमयू में कराया गया भर्ती

शनिवार को केजीएमयू में कराया गया भर्ती

बुजुर्ग को करीब एक हफ्ते पहले लखनऊ के मेडवेल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया था।एक्स-रे के लिए बुजुर्ग को चरक डायग्नोस्टिक सेंटर गया था। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने पर शनिवार को बुजुर्ग को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लाया गया। हालत गम्भीर होने की वजह से उन्हें इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को न्यूरोलॉजी विभाग में शिफ्ट किया गया। कोरोना की जांच की गई तो वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद बुजुर्ग को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। तभी से वह वेंटीलेटर पर थे। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

बुजुर्ग के संपर्क में आए लोगों को किया गया क्वारंटाइन

बुजुर्ग के संपर्क में आए लोगों को किया गया क्वारंटाइन

जानकारी के बाद कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले ट्रॉमा सेंटर के 65 कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इनमें से 52 नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मी हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी स्टाफकर्मियों का टेस्ट किया जा रहा है। इनमें 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन सभी को अभी 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को ही मेडवेल अस्पताल और चरक डायग्नोस्टिक सेंटर को पत्र लिखकर अपना सारा कामकाज बंद करके उस मरीज के संपर्क में आए अपने कर्मियों की लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

यूपी में 727 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

यूपी में 727 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 727 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 55 लोग ठीक हो चुके हैं। इन 55 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक 11 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 44 जिलों तक कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+