UP: पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 6193 नए केस, सीएम योगी ने इन 5 जनपदों के लिए बनाई विशेष टीम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 6193 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिया मामलों की कुल संख्या 58 हजार 595 है। वहीं, 1 लाख 90 हजार 818 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 75.37 है। कल प्रदेश में 1 लाख 46 हजार 601 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 61,96,994 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 17,759 हो गई है, जिनमें लगभग 15,34,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 88,74,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं।

6193 new covid 19 cases in last 24 hours in uttar pradesh

5 ​जनपदों में संक्रमण को रोकने के लिए विशेष टीम गठित की गई

Recommended Video

    Coronavirus in India: कोरोना वायरस की मार देश के 5 राज्यों पर पड़ी, जानें हर बात | वनइंडिया हिंदी

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 30, 084 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,15,194 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 85,110 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में संक्रमण को रोकने के लिए विशेष टीम गठित की हैं।

    सीएम योगी ने कानपुर और प्रयागराज का दौरा करने के निर्देश दिए

    मुख्यमंत्री योगी ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को कहा है कि कानपुर और प्रयागराज का दौरा करें और वहां समस्याओं को देखकर समाधान करें। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 17,759 हो गई है, जिनमें लगभग 15,34,000 मकान चिन्हित हैं, लगभग 88,74,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 43,000 से अधिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+