यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5722 नए केस, अब तक 5212 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 5722 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 6589 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 81.25 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 5212 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। बता दें, राजधानी लखनऊ में कोरोना का संक्रमण अब घातक रूप लेता जा रहा है। सोमवार को परिवहन विभाग के आरटीओ और केजीएमयू की सिस्टर इंचार्ज समेत 15 की वायरस से मौत हो गई।

5722 new covid 19 cases in uttar pradesh

अब तक प्रदेश में कुल 88,26,726 सैंपल्स की हुई जांच

Recommended Video

    Coronavirus india Update: कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित ये सात राज्य | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,50,085 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 88,26,726 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेस्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखनऊ और कानपुर में कांटेक्ट ट्रेसिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ और कानपुर जनपदों में संक्रमण को नियंत्रित करने और रिकवरी दर को बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानपुर में मेडिकल कॉलेज के साथ अन्य अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। अवस्थी ने बताया कि सीएम ने KGMU, SGPGI और RML जैसे उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थानों की चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने और बेड्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

    अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म सिटी के निर्माण के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में फिल्म जगत से जुड़े बहुत से लोग आए, CM ने 2 घंटे तक उनसे सुझाव लिए। सीएम ने यमुना एक्सप्रेस-वे द्वारा 1000 एकड़ से अधिक के प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्देश दिया है। बताया​ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम बहुत जल्द एक नई फिल्म सिटी का निर्माण करें। यह स्थान दिल्ली से 1 घंटे की दूरी पर होगा। एक्सप्रेस-वे के बगल में होगा। ये मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, लेकिन भारतीय संस्कृति, यूपी संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+