5000 समाजवादी सुगंध की बोतलों से महकेगा अखिलेश का घर और कार्यालय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने के लिए नयी पहल शुरु की है। उन्होंने समाजवादी सुगंध नाम का परफ्यूम लॉच किया है। अखिलेश सरकार के यूपी में चार साल पूरे होने के मौके पर अखिलेश यादव ने समाजवादी सुगंध के नाम से चार परफ्यूम लांच किया गया है।
जानिए अखिलेश यादव की नाक क्यों है टेढ़ी?

इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि यह खुशबू प्रदेश के चार अलग-अलग जगहों से एकत्र की गयी है और इन जगहों की खुशबूं इन परफ्यूम में हैं। अखिलेश ने इन परफ्यूम को समाजवादी सुंगध का नाम देते हुए कहा कि यह समानता, प्रगति और योग्यता को दर्शाती है। अखिलेश ने कहा कि हमारी देश की नदियों का स्वभाव भी समाजवादी है, जो सबकी जरूरतों एक साथ पूरा करती है।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि समाजवादी सुगंध हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है, इसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के लिए ही उपलब्ध होगा। इन परफ्यूम को बनारस के घाट, कन्नौज, ताज महल और रूमी दरवाजे की खूबियों का परिचायक बताया गया है। अखिलेश सरकार ने 5000 बोतलों का ऑर्डर भी दिया है।
एक परफ्यूम की शीशी में 50 एमएल होगा। परफ्यूम के निर्माता जैन इत्र के मालिक का कहना है कि दो साल पहले उन्होंने इसके बारे में अखिलेश यादव से चर्चा की थी। जिसके बाद ऐसा इत्र बनाया गया जो प्रदेश की अलग-अलग जगहों को याद दिलायेगा।












Click it and Unblock the Notifications