लखनऊ में चल रही 500 फैक्ट्रियों को किया जाएगा शहर से बाहर

लखनऊ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते राजधानी लखनऊ में 500 फैक्ट्रियों पर गाज गिरी है। शहर के भीतर चल रही 500 फैक्ट्रियों को अब शहर से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने बताया कि इन फैक्ट्रियों के बारे में नगर निगम, अग्निशमन विभाग, श्रम मंत्रालय अपनी अंतिम रिपोर्ट के बाद इन फैक्ट्रियों को शहर से बाहर जाने का नोटिस दिया जाएगा।

500 factories in Lucknow to be shifted out of the city

जिन कंपनियों के खिलाफ यह कार्यवाही की जा रही है उनपर मुख्य रूप से सुरक्षा के नियमों की अवहेलना का आरोप है। विनोद कुमार ने कहा कि इन कंपनियों को शहर के भीतर तुरंत काम बंद करने व शहर की सीमा से बाहर जाने की जाने की जरूरत है।

सुरक्षा मानक हैं ताक पर

अग्निशमन विभाग से इन कंपनियों को एनओसी देने के लिए कहा गया है, लेकिन अगर इन्हें एनओसी नहीं दिया जाता है तो उन्हें बाहर किये जाने की सिफारिश करें। यह सिफारिशें इन कंपनियों के भीतर जबरदस्त सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलले लिया जाएगा।

लोगों की जान को है खतरा

विनोद कुमार ने कहा कि शहर के भीतर चल रही इन कंपनियों के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के चलते यहां रह रहे लोगों की जान का खतरा है। शहर के भीतर चल रही ज्यादातर कंपनियां सुरक्षा ऑडिट नहीं कराती हैं जिससे खतरा हमेशा बना रहता है।

शहर के इन इलाकों में चल रही हैं ये कंपनियां

शहर के भीतर चल रही ज्यादातर कंपनियां फॉल सीलिंग, प्लास्टिक के सामान, प्लास्टिक पेंट और प्लाइवुड बनाने का काम करती हैं। यह मुख्य रुप से राजाजीपुरम, जानकीपुरम, अलीगंज, चिनहट, ऐशबाग के इलाकों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+