चाची के अफेयर में बच्चे की हत्या, कुत्ते खा गये शव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी भी जघन्य अपराधों का गढ़ बनती जा रही है। हाल ही में कक्षा 8 की बच्ची के साथ रेप और अब एक 5 साल के बच्चे की हत्या। हत्या वो भी प्रेम प्रसंग के चक्कर में। यह मामला मड़ियांव थाने का है, जहां तीन दिन पहले पांच साल के बच्चे के अपहरण की खबर आयी। पुलिस ने उस वक्त इसे गंभीरता से नहीं लिया और शायद यही कारण है कि बच्चे की जगह उसकी लाश मिली है! ओह लाश नहीं सिर्फ सिर मिला है, क्योंकि धड़ तो सड़क के कुत्ते खा गये।

हुआ यूं कि मड़ियांव में रहने वाली शादीशुदा महिला रागिनी (नाम बदला हुआ) का एक्सट्रामेरिटल अफेयर किरायेदार कुलदीप के साथ था। कुलदीप के साथ उसके दोस्त जसवंत और छोटू रहते थे। उन दोनों को अफेयर के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन जब यह बात रागिनी की जेठानी को पता चली, तो घर में बवाल मच गया। रागिनी ने तभी अपनी जेठानी से बदला लेने की ठान ली और कुलदीप के साथ जेठानी के पांच साल के बच्चे को अगवा करवा लिया।
कुलदीप और छोटू ने मिलकर मनीष शुक्ला के पांच साल के बच्चे को अगवा कर लिया और घर पर फोन करके 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अपहरण के दिन से ही बच्चे की मां ने खाना-पीना छोड़ दिया। तभी बुधवार की सुबह खबर आयी कि बच्चे की हत्या कर दी गई है और शव रायबरेली रोड पर फेंक दिया गया है। इस बात को सुन कर मां का हाल बेहाल है।
पुलिस ने इस मामले में कुदीप और जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि बच्चे की हत्या चलती बाइक पर गला दबा कर की और फिर रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज इलाके में शव को फेंक दिया।
मणियांव के इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चे के शव को कुत्ते खा गये हैं। सिर्फ सिर मिला है और हाथ-पैरों के कुछ टुकड़े। पुलिस इस मामले की जड़ तक पहुंचने के लिये परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

लखनऊ में बच्चे की हत्या
लखनऊ में इस बच्चे की हत्या की गई।

बच्चे की मां का हाल बेहाल
बच्चे की मां का हाल बेहाल है, इन्होंने तीन दिन से कुछ नहीं खाया है।

मड़ियांव थाने पर घेराव
मड़ियांव थाने पर पहुंचे परिजन व मोहल्ले वाले।

बच्चे के परिजनों का हाल
बच्चे के परिजनों का हाल बेहाल है।

पुलिस पर केस को दबाने के आरोप
बच्चे के दादा का कहना है कि बच्चा जिंदा है, पुलिस कुछ छिपा रही है।












Click it and Unblock the Notifications