PICS: गंदगी फैलाने पर 450 गिरफ्तार, उन पर क्या बीती जो कर रहे थे मूत्र विसर्जन

लखनऊ। रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाना अब आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने के वजह से 450 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 7 लोगों को जेल भेज दिया गया। किसी को मूत्र विसर्जन करते हुए पकड़ा तो किसी को पटरी पर कूड़ा फेंकते हुए। यात्रियों को कैसे पकड़ा यह आप नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर डीआरएम और डीसीएम सहित कई अधिकारियों के औचक निरीक्षण में गंदगी फैलाने वालें यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी। स्टेशन पर जो लोग भी खाने-पीने का सामान फेंकते हुए देखा गया उन्हें आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। जब स्टेशन पर जेल में कैदियों की संख्या बढ़ गयी तो उन्हें थाने के भीतर ही बैठा दिया गया।

Good News: अब ट्रेन में सफर के वक्त पानी में नहीं बहेगा आपका पैसा

450 गिरफ्तार लोगों में कईयों से जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया जबकि कुछ लोगों को चेतावनी देकर ही जाने दिया गया। वहीं सात लोगों को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि रेलवे एक्ट के तहत स्टेशन पर गंदगी फैलाने के चलते 500 रुपए का जुर्माना या छह महीने की कैद का प्रावधान है।

तस्वीरों में देखें चारबाग का मंजर

तस्वीरों में देखें चारबाग का मंजर

आगे स्लाइडर में आप देख सकेंगे कि कैसे पुलिस का खौफ लोगों पर छाया।

लखनऊ के चारबाग में

लखनऊ के चारबाग में

एक व्यक्त‍ि मूत्र विसर्जन करने स्टेशन के पास पहुंचा।

पीछे आकर पुलिस खड़ी हो गई

पीछे आकर पुलिस खड़ी हो गई

पीछे पुलिस खड़ी थी और साहब को पता तक नहीं था।

पुलिस ने किया इंतजार

पुलिस ने किया इंतजार

पुलिस ने साहब का इंतजार किया।

इंतजार काफी लंबा था

इंतजार काफी लंबा था

मूत्र विसर्जन पूरा होने का इंतजार बहुत लंबा था।

और अध‍िकारी भी पहुंचे

और अध‍िकारी भी पहुंचे

इतनी ही देर में कई अध‍िकारी भी पहुंच गये।

अब भईया बस भी करो

अब भईया बस भी करो

यही बात सभी मन में दोहराते रहे।

अब चलो थाने

अब चलो थाने

मूत्र विसर्जन करते ही पुलिस ने धर दबोचा

चारबाग पुलिस चौकी ले गये

चारबाग पुलिस चौकी ले गये

यहां से इन्हें रेलवे पुलिस चौकी ले जाया गया।

हैरान परेशान दिखे महाशय

हैरान परेशान दिखे महाशय

मूत्र विसर्जन की सजा पता नहीं कितनी बड़ी होगी।

अरे एक नहीं पूरे के पूरे 450

अरे एक नहीं पूरे के पूरे 450

जी हां चारबाग में एक नहीं करीब 450 लोग गंदगी फैलाते पकड़े गये।

ये सभी यात्री थे

ये सभी यात्री थे

स्टेशन पर गंदगी फैलाने की सजा

ऐसे हुई परेड

ऐसे हुई परेड

स्टेशन पर ऐसे हुई परेड

शेयर करना मत भूलें

शेयर करना मत भूलें

यदि आप स्वच्छ भारत का समर्थन करते हैं, तो इसे जरूर शेयर करें।

पिक्चर अभी बाकी है

पिक्चर अभी बाकी है

अभी कई और मंजर देखेंगे आप।

अब इनकी बारी

अब इनकी बारी

अब इनकी बारी है, देख‍िये ये कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े।

बस कुछ ही मिनटों में

बस कुछ ही मिनटों में

कुछ ही मिनट में पुलिस यहां भी पहुंच गई।

लो पकड़े गये

लो पकड़े गये

लो पकड़े गये भईया।

ऐसे गुस्से में दिखे अध‍िकारी

ऐसे गुस्से में दिखे अध‍िकारी

गुस्से में दिखे रेलवे अध‍िकारी।

ऐसे हुई पेशी

ऐसे हुई पेशी

पुलिस के सामने ऐसे हुई लोगों की पेशी।

किसी को नहीं बक्शा

किसी को नहीं बक्शा

पुलिस ने किसी को नहीं बक्शा सभी के नाम दर्ज किये।

यात्रियों की हालत पतली हुई

यात्रियों की हालत पतली हुई

गंदगी करते हुए पकड़े गये यात्रियों की हालत खराब हो गई।

क्या ऐसे अभ‍ियान रोज चलाये जाने चाहिये

क्या ऐसे अभ‍ियान रोज चलाये जाने चाहिये

सवाल आपसे- क्या ऐसे अभ‍ियान रोज चलाये जाने चाहिये?

एक और सवाल

एक और सवाल

क्या ऐसे समाज सुधर जायेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+