COVID-19: यूपी में लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट, पिछले 24 घंटे में 5656 लोग हुए ठीक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या नए संक्रमित लोगों की संख्या से ज्यादा हो रही है। यानि रिकवरी रेट अब बढ़ रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के के 4403 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5656 संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 84.19 फीसदी हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम प्रदेश में कोविड नियंत्रण और अपराध को रोकने के लिए जो अभियान चलाए जा रहे हैं, उसके संदर्भ में प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

4403 new covid 19 cases reported in uttar pradesh

अब तक प्रदेश में 5594 संक्रमित लोगों की मौत

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, अब तक प्रदेश में 5594 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में इस समय 55,603 संक्रमित मामले हैं, जिसमें से 27,826 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 2,05,846 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,78,020 लोगों की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है। अमित प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,57,710 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 96,25,076 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

प्रदेश में कंटेनमेंट जोने की संख्या 18744 हुई

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 18,744 हो गई है। जिनमें लगभग 13,38,000 मकान चिन्हित हैं, जिनमें लगभग 74,50,000 लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनमें लगभग 49,000 लोग कोविड पॉजिटिव हैं। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। प्रदेश में कोविड नियंत्रण और अपराध को रोकने के लिए जो अभियान चलाए जा रहे हैं, उसके संदर्भ में बैठक की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+