आगरा-मुरादाबाद में कोरोना के 31 और नए मामले आए सामने, UP में मरीजों की संख्या 880 हुई

लखनऊ। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का दूसरा फेज शुरू हो गया। लॉकडाउन के दूसरे फेज को सफल बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। शनिवार सुबह आगरा और मुरादाबाद जिले में कोरोना वायरस के 31 और नए पॉजिटिव केस मिले है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 880 हो गई है। वहीं, 82 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए है।

31 new COVID 19 positive cases reported in Agra and Moradabad

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 24 नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। इन सभी को क्वारंटाइन कर उपचार किया जा रहा है। इनसे जुड़े लोगों को भी तलाशा जा रहा है। उनके भी टेस्ट कराए जाएंगे। आपको बता दें कि 24 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद आगार जिले में मरीजों की संख्या 196 हो गई है। वहीं, 24 नए मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन की परेशानी और बढ़ हई है।

उधर, मुरादाबाद जिले में 10 माह के नवजात समेत 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुरादाबाद के सीएमओ एससी गर्ग ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में दस माह का बच्चा, उसकी पांच वर्ष की बहन और महिला समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें चार जमाती हैं। इसी के साथ मुरादाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 पहुंच गई है। वहीं सम्भल में जमातियों का सेवादार संक्रमित पाया गया है।

वहीं, यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 849 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 82 लोग ठीक हो चुके हैं। इन 82 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक 14 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 49 जिलों तक कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चूका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+