तीन बहनों को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर किया अगवा, मांगी 50 लाख की फिरौती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन सगी बहनों को अगवा कर 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गयी है। लखीमपुर के बेलराया गांव में कोल्हू व्यापारी की तीन बेटियों को बदमाशों ने घर में घुसकर अगवा कर लिया। यही नहीं अपरहर्णकर्ताओं ने फोन करके व्यापारी से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है।

3 Sisters have been kidnapped in Uttar Pradesh asked 50 lac rupees ransom

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद डीआईजी लखनऊ रेंज डीके चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अपराधियों की दुधवा जंगल सहित कई इलाकों में खोजबीन शुरु हो गयी है। अपरहरण को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस को अपहरणकर्ताओं का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। खैरीगढ़ में रहने वाले रामबली गुप्ता जिस घर में रहते हैं उसी घर के ननीचे वह कोल्हू चलाते हैं।

घर नया बना होने के कारण चारों ओर चहारदीवारी नहीं बनी है। जब बदमाशों ने घर पर धावा बोला तो उस वक्त रामबली अपने बेटे किशन के साथ कहीं गये हुए थे। तभी आरोपियों ने घर में घुसकर तीनों बहनों को घर से अगवा कर लिया। बदमाशों ने घर में सभी महिलाओं को तमंचे की नोक पर अगवा कर लिया। लेकिन जब इसकी सूचना रामबलि को मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+