Lucknow: स्कूटी से आए हैवानों ने नदी में फेंका मासूम, 4 जांबाज बच्चों ने कूदकर बचा ली जिंदगी
"पता नहीं किस रूप में आकर नारायण मिल जाएंगे", इस धुन को आप में से लगभग सभी ने सुना होगा। लेकिन लखनऊ में आज इसको चरित्रार्थ होते भी देखा गया। हुआ यूं कि कुछ हैवान एक मासूम नवजात को नदी में फेंक कर मरने के लिए छोड़ गए। लेकिन वहीं पर खेल रहे 4 मासूम बच्चों ने भगवान के रूप में आकर उस नवजात को एक नई जिंदगी दे दी। कहानी इतनी सरल नहीं है इसलिए पूरी घटना को परत दर परत आपको आखिर तक पढ़ना चाहिए।
गोमती नदी में फेंका नवजात
बता दें कि यह घटना लखनऊ के कुड़ियाघाट की है। जहां बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे स्कूटी सवार मास्क लगाए तीन लोग आए और नदी में बच्चे को फेंक कर चले गए। इसी दौरान वहां पर तेज धुप के बावजूद खेल रहे बच्चों ने यह होते हुए देख लिया। बच्चों के अनुसार उन्होंने पहले तो समझा कि कोई खिलौना या सामान है, जिसे वे नदी में डाल गए हैं।

समझ रहे थे खिलौना, निकली नन्ही सी जान
जिसके बाद फौरन ही उन बच्चों ने गोमती में छलांग लगा दी। लेकिन फिर नदी में से जो बच्चों के हाथ लगा, उससे वह भी हैरान रह गए। दरअसल, वह कोई खिलौना नहीं, बल्कि एक बच्चा था। जिंदा बच्चा, जिसे उसके अपनों ने जन्म लेते ही मरने के लिए फेंक दिया था। बहरहाल बच्चा मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में भर्ती है।
जाबांज बच्चो ने बचाई नवजात की जान
आपको बता दें कि नवजात को बचाने वाले बच्चों की उम्र लगभग 10 से 12 साल है। इनके नाम तौसीफ, हसीब, अहसान और गुफरान हैं। इनमे से तौसीफ ने बताया कि "हम खेल रहे थे तभी स्कूटी पर सवार तीन लोग आए। एक ने काला मास्क लगा रखा था। उन्होंने नदी में कुछ फेंका और तेजी से भाग निकले। फिर हमने उसे नदी से निकाल लिया।"

निसंतान बहन को को दे दिया बच्चा
उधर, तौसीफ ने बच्चेे को घर ले जाकर पिता वारिस को दे दिया। वारिस ने उसे अपनी निसंतान बहन को दे दिया। उसने बच्चे की देखभाल शुरू कर दी। वहीं पास के पार्क में कैंटीन चलाने वाले ने पुलिस को सूचना दे दी। चाइल्डलाइन को बुलाकर बच्चा उनको सौंपा गया। चाइल्डलाइन की निदेशक डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि बच्चा समय पूर्व जन्मा लग रहा है। उसे मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये बच्चे को फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications