COVID-19: यूपी में एक दिन में कोरोना के 2529 नए मामले, झांसी जेल में 120 कैदी भी हुए संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,529 नए मामले सामने आए हैं। उधर, झांसी जिला कारागार में भी 120 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस समय प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,003 है, जबकि 35,803 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,298 पहुंच गया है। उन्होंने बताया​ कि कल प्रदेश में 54,897 सैंपल की जांच की गई, अब तक कुल 16,54,651 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

2529 new COVID 19 positive cases reported in uttar pradesh in last 24 hours

एल-2, एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के गंभीर रोगियों के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह कार्य अत्यंत सावधानी व धैर्य के साथ किया जाए। उन्होंने एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।

झांसी जिला कारागार में भी 120 कैदी कोरोना पॉजिटिव

बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,529 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को झांसी जिला कारागार में भी 120 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद हड़कंप मच गया। डीआईजी लखनऊ तत्काल जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। फिलहाल जेल को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+