मोदी जी 75 अरब रुपये दे दीजिए किसानों की मदद हो जाएगी: भैया अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार को 75 अरब रुपये का मेमोरेंडम भेजा है। राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, कृषि क्षति एवं जन-धन हानि की सूचना के आधार पर 75 अरब 43 करोड़ 14 लाख रुपये का मेमोरेंडम केंद्र सरकार को भेजकर सहायता राशि मंजूर किए जाने का अनुरोध किया गया है।

UP seeks Rs 7500 crore aid for farmers from Narendra Modi government

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सहायता राशि त्वरित और पारदर्शी ढंग से वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उनके निर्देशों के बाद अबतक 25 लाख 54 हजार 303 किसानों को 1,164.27 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कुल 1,455.57 करोड़ रुपये प्रभावित जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। आधिकारिक बयान में बताया गया है कि प्रदेश के 73 जनपदों में कुल 127.34 लाख हेक्टेयर फसलों में से ओलावृष्टि व अतिवृष्टि के कारण 89.46 लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित 58.92 लाख हेक्टेयर फसलों में से 33 प्रतिशत या इससे अधिक की क्षति हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+