COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 197 नए मामले, अब तक 170 लोगों की मौत

लखनऊ। देशभर में लगे लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने को है, लेकिन कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता नहीं नजर नहीं आ रहा है। एक ओर कार्यालयों में काम शुरू हो गया है, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 197 नए मामले सामने आए हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 2680 हैं, जबकि ठीक हो चुके मामलों की संख्या 3698 है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना के संक्रमण से यूपी में 170 मौतें हुई हैं।

Recommended Video

    Lockdown in Uttar Pradesh: Corona ने पकड़ी रफ्तार, 8 दिन में 2000 से ज्यादा नए केस | वनइंडिया हिंदी
    197 new corona positive cases reported in last 24 hours in uttar pradesh

    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्डों में 2816 लोग रखे गए हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में 9768 लोगों को रखा गया है। सर्विलांस का काम लगातार किया जा रहा है। अब तक 12054 इलाकों में जिसमें 3031 हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट जोन में और 9023 नॉन हॉटस्पॉट एरिया में सर्विलांस का काम हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा 9,01,547 प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें 926 लोग लक्षण के साथ पाए गए, इनकी टेस्टिंग का काम कराया जा रहा है।

    यूपी में कुल 1009 हॉटस्पॉट

    अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि बसों और 1265 ट्रेनों में 17 लाख 728 लोग आज 2 बजे तक प्रदेश में आ चुके हैं। आज भी 100 ट्रेनें प्रदेश में आएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य में 1009 हॉटस्पॉट हैं, जिनमें लगभग 48 लाख 95 हजार लोग हैं। इन हॉटस्पॉट में 164 सामुदायिक किचन स्थापित किए गए हैं। बता दें, आगरा के 10 गांवों में कोरोना पहुंच चुका है। इन गांवों में सैनिटाइज करवाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां गर्भवती महिलाओं की जांच करवाई जाएगी। शमसाबाद के 4 गांवों के अलावा देवरी रोड, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और बरोली अहीर के गांव में कोरोना संक्रमित मिले। गांवों में बाहर से आए लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ये लोग 21 दिन तक गांव के स्कूल में क्वारंटाइन रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+