वीडियो में देखिए यूपी में आंधी-बारिश की तबाही का मंजर, 19 की हुई मौत
Lucknow News, लखनऊ। 6 जून को आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भयंकर तबाही हुई है, इस दौरान यूपी में 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 48 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल, गाजियाबाद में एक-एक मौत की खबर सामने आई है। एटा और मैनपुरी में 15 लोगों की मौत हो गई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभारी मंत्रियों को आपदा प्रभावित जिलों में तत्काल जाकर राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

मैनपुरी में तेज आंधी और तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस तूफान में तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। जनपद के कई इलाकों में तेज ओले भी गिरे हैं। कई जगह पेड़ भी गिर गए हैं। इससे भारी नुकसान भी हुआ है। आंधी ने सबसे ज्यादा कहर कुरवाली तहसील के लखुरपुरा और नगला छिद्दू में बरपाया है।
इसी तरह कासगंज में आंधी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ लोगों की हालत नाजुक होने के चलते अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। आंधी ने ज्यादा तबाही कोतवाली क्षेत्र के भिदौनी और फतेहपुर कला गांव में मचाई है। इसके अलावा अन्य गांवों में भी आंधी का कहर देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम आई आंधी से एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बुंदेलखंड के महोबा में तेज आंधी से बिजली का जर्जर तार धरम सिंह (35) पुत्र जगदीश सिंह के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसी तरह कंपिल क्षेत्र के भैंसरी गांव निवासी आशीष गुप्ता की दो वर्षीय बेटी वैष्णो की टिन शेड गिरने से मौत हो गई। मुहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा गांव में दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications