यूपी: ट्रैक्टर-ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 19 मरे, 20 जख्मी
एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। हादसे के बाद से मरने वालों के परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस की जीप के साथ तोड़फोड़ की।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी ट्रैक्टर सड़क से नीचे जा गिरा और उसमें बैठे लोग ट्राली के नीचे दब गये। इस हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग जख्मी हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications