COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में 1824 नए केस, 23 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1824 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 2111 मरीज ठीक हुए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी दी कि अब कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,832 हो गई है। प्रदेश में अब तक 7967 संक्रमितों की मौत हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 94.74 प्रतिशत हो गया है। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन को पल्स पोलियो वैक्सीन के लिए बनाई गई कोल्ड चेन की तर्ज पर तैयार किया जाए। साथ ही, कोरोना वैक्सीन के लिए स्थापित किए जा रहे स्टोरेज सेन्टर्स की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किए जाएं।

1824 new covid 19 cases reported in uttar pradesh

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1,67,726 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 2,06,21,452 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। बता दें, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है। इसमें सबसे ज्यादा चार मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। सबसे ज्यादा 233 नए मामले भी राजधानी लखनऊ में ही मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद की बात करें तो यहां 187 नए केस मिले। गौतम बुद्ध नगर में 114, मेरठ में 148, वाराणसी में 126 और नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाए। सीएम योगी ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरतते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर नगर, झांसी, गाजियाबाद और गोरखपुर जनपदों में कोविड-19 के बेडों की संख्या को बढ़ाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+