यूपी की बहराइच जेल में 1 महिला और 10 पुरुष HIV पॉजिटिव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बहराइच की जेल में बंद कैदियों में से 11 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव निकला है। बहराइच के जिला कारागार में 1185 कैदी बंद है। जिनमें से 11 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव है जबकि एक महिला भी इसमें शामिल है।
Whatsapp के HIV मैसेज से ना हो परेशान, ऐसे नहीं होता एड्स

उत्तर प्रदेश की एड्स नियंत्रण सोसायटी और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जेल प्रशासन के कान खड़े हो गये हैं। संक्रमित कैदियों के इलाज के लिए शासन को एक रिपोर्ट भेजी गयी है जिसके बाद उनका इलाज शुरु हो गया।
चार दिन तक चले मेडिकल चेकअप कैंप में यह बात सामने आयी है। इसके अलावा चार नशे के कैदियों में भी एचआईवी पॉजिटिव आया है। जेल में 35 कैदी नशे के आदी हैं। इस रिपोर्ट के बाद जेल प्रशासन ने डॉक्टरों की भी मदद मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications