खाली प्लॉट में मिला रस्सी से बंधी हुई महिला का शव, पहचान छुपाने पर चेहरे को तेजाब से जलाया

Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में खाली प्लॉट में रस्सी से बंधी हुई महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसके शव को खाली प्लॉट में फेंका गया और उसकी पहचान न हो सके इसलिए उसके चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया गया। महिला का शव पड़े होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को मौके से तेज़ाब की बोतल व कुछ कपड़े मिले जिन्हें वह जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है कि महिला कि ह्त्या किसने और क्यों की ?

locals found woman dead body at the plot

चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब कुछ लोगों ने खाली पड़े प्लॉट में एक महिला का शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करनी शुरू की। छानबीन में पुलिस को घटनास्थल से तेज़ाब की बोतल व कुछ कपड़े मिले जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक टीम अपने साथ ले गयी। स्थानीय निवासी जंगबहादुर ने बताया कि कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्लॉट में किसी महिला का शव पड़ा हुआ देखा। महिला का चेहरा काला पड़ा हुआ था और उसके पास एक तेज़ाब की बोतल भी मिली है।

प्लॉट में महिला का शव पड़े होने की जानकारी पर चकेरी थाने की पुलिस समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। डिप्टी एसपी का कहना है कि रस्सी से बंधा हुआ महिला का शव मिला है जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। डिप्टी एसपी का कहना है कि जिस जगह शव मिला है उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालकर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में युवती से कुछ शराबी करने लगे छेड़खानी, एक ट्वीट पर रेलवे पुलिस ने पहुंचकर पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+