रिवॉल्वर के साथ Tik Tok पर वीडियो बना रहा था युवक, अचानक चली गोली जबड़े में घुसी
ललितपुर। यूपी के ललितपुर में टिक टॉक पर रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक के हाथ से अचानक गोली चल गई, जो सीधा उसके जबड़े में घुस गई। युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया है।

दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, घटना ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां रहने वाला दीपक नाम का युवक छुट्टी मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध गया हुआ था। दीपक टिक टॉक पर वीडियो बनाने लगा, इस दौरान उसने रिवाल्वर निकाल ली और वीडियो बनाने लगा। अचानक उसके हाथ से रिवॉल्वर का ट्रिगर दब गया। गोली सीधे दीपक के जबड़े में जा घुसी।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Recommended Video

गोली लगते ही दीपक जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications