UP News: पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति की भी गई जान, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में पत्नी द्वारा फांसी लगाई जाने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत होने की खबर सुनते ही पति की भी मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि दंपति द्वारा अपने दिव्यांग बेटे का इलाज कराया जा रहा था लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने के चलते पति-पत्नी आर्थिक रूप से टूट चुके थे। ऐसे में जहां पत्नी ने आत्महत्या की वह हार्ट अटैक से पति की भी मौत हो गई।

यह पूरा मामला महरौली कोतवाली के पड़वा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला छुट्टन कुशवाहा अपनी पत्नी सोना कुशवाहा के साथ रहता था। छुट्टन और सोना को एक 8 साल का बेटा था जो जन्म से ही दिव्यांग था।
मंगलवार को सायंकाल सोना खेत में काम करने के लिए गई थी। इधर उसका पति छुट्टन बेटे का इलाज करने के लिए टीकमगढ़ गया था। खेत से वापस लौट कर सोना घर आई और उसका पति बेटे को अस्पताल से घर लेकर पहुंचा इस दौरान दोनों ने बातचीत की।
बातचीत के बाद छुट्टन आवश्यक काम से बाहर निकल गया था इसी दौरान उसकी पत्नी सोना ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि छुट्टन जब घर में पहुंचा तो उसने तुरंत शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोस के लोग उसे अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों द्वारा इसे मृत घोषित कर दिया गया।
पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद अचानक छुट्टन की तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पति-पत्नी की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लिया।
बुधवार को एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि छुट्टन मजदूरी करता था और बेटा जन्म से दिव्यांग होने के चलते जो भी कमाई होती थी, वह उसके इलाज में ही खर्च कर देता था। जिसके चलते पति पत्नी दोनों काफी तनाव में रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications