बहन की सगाई से लौटते समय स्कूटी सहित खाई में गिरे तीन भाई, दो की मौत

Lalitpur News, ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बहन की सगाई से लौट रहे तीन भाई स्कूटी समेत गहरी खाई में गिर गए। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है।

Two brothers died in road accident in Lalitpur

जानकारी के अनुसार, ललितपुर जिले के जखोरा थाना क्षेत्र के गांव अंधियारी निवासी 15 वर्षीय रोशन अपने छोटे भाई 14 वर्षीय महेंद्र व ममेरे भाई 18 वर्षीय अनेक सिंह के साथ बहन की सगाई में शामिल होने मध्यप्रदेश के अशोकनगर गए थे। यहां के नदीपुर गांव में कार्यक्रम था। देर रात तीनो भाई स्कूटी से लौट रहे थे। जब वह लोग ललितपुर कोतवाली के गांव राजघाट के निकट पहुंचे थे तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने डायल 100 पुलिसकर्मियों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अनेक व रोशन को मृत घोषित कर दिया। घायल महेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+