'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' शख्स ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, बोला- पटक-पटक कर मारती है और...

'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' शख्स ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, बोला- पटक-पटक कर मारती है और...

ललितपुर, 31 अगस्त: 1974 में आई फिल्म 'आज की ताजा खबर' का एक गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था। गाने के बोल थे 'मुझे मेरी बीवी से बचाओ'। लेकिन आज हम जो खबर आपको बताने जा रहे है, उसपर इस गाने के बोले एकदम फीट बैठते है। जी हां...इस खबर को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Recommended Video

    'मुझे मेरी बीवी से बचाओ' शख्स ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार, बोला- पटक-पटक कर मारती है

    बीवी से बचाने की लगाई गुहार

    बीवी से बचाने की लगाई गुहार

    दरअसल, एक शख्स ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपनी बीवी से बचाने की गुहार लगाई है। शख्स का कहना है कि उसकी बीवी उसे पटक-पटक कर मारती है औऱ खाना भी नहीं देती। यह मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। भदैयापुरा गांव निवासी बृजेश एसपी ऑफिस पहुंचा और अपनी बीवी से बचाने की गुहार लगा।

    पटक-पटक कर मारती है बीवी

    पटक-पटक कर मारती है बीवी

    पीड़ित बृजेश का कहना है कि उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है। आए दिन झगड़ा करती है और पटक-पटक कर मारती है। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी पुलिस से उसकी झूठी शिकायत कर पिटाई भी करवाती है। अपनी पत्नी परेशान यह शख्स न्याय न मिलने पर जान देने की धमकी भी दे रहा है।

    कमाई के सारे पैसे भी छीन लेती है

    कमाई के सारे पैसे भी छीन लेती है

    बृजेश ने अपनी पत्नी के जुल्मों की पीड़ा सुनाई और सुरक्षा की मांग की। उसका कहना है कि उसकी पत्नी दिन भर उसे भूखा रखती है। कुछ कहने पर बहुत मारती है। कमाई के सारे पैसे छीन लेती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बृजेश का वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बृजेश का वीडियो

    बता दें कि पीड़ित बृजेश का एक वायरल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो रो-रोकर अपनी पीड़ा सुना रहा है। रो-रोकर अपनी पीड़ा जाहिर करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मां-बाप को देती है गालियां

    मां-बाप को देती है गालियां

    बृजेश का कहना है कि वह थक हारकर एसपी साहब के पास न्याय की गुहार लगाने आया है। उसका कहना है कि पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घर वालों से लड़ती है। मां-बाप को गाली देती है।

    नहीं मिला न्याय तो दे दूंगा अपनी जान

    नहीं मिला न्याय तो दे दूंगा अपनी जान

    उसके पास इतने भी पैसे कि वह लिखित शिकायत भी दे सके। उसका कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह एसपी ऑफिस के पास ही जान दे देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+