Nikay Chunav Result: जिस प्रत्याशी ने वोटरों के पैरों में गिरकर पड़वाए थे वोट, आया हैरान करने वाला नतीजा
निकाय चुनाव में अपनी जीत के लिए ये शख्स मतदाताओं के सामने जमीन पर लेट गया था। आते जाते हर वोटर के हाथ जोड़ रहा था, पैर छू रहा था कि वोट मुझे ही देना। आइये जानते हैं कि जनता ने इसकी अपील सुनी या नहीं।

13 मई को उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना हुई। कई प्रत्याशियों की किस्मत चमकी तो कई निराश होकर मतगणना स्थल से अपने घर को लौटे। वहीं इस बार के चुनाव में कुछ प्रत्याशी ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी जीत निश्चित करने के लिए अजब गजब फंडे अपनाए थे। जनपद ललितपुर से भी ऐसा ही एक प्रत्याशी था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में प्रत्याशी वोटिंग के दिन मतदाताओं के पैरों में गिरकर वोट के लिए गिड़गिड़ाते हुए नजर आए थे। देखते हैं उनका ये पैंतरा कल आए चुनाव के नतीजों में काम आया या नहीं।

पैरों में गिरकर मांगे थे वोट
दरअसल, जनपद ललितपुर में 4 मई को नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रथम चरण का मतदान किया गया था। वहीं जब महरौनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 में लोग वोट डालने पहुंचे तो एक प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने के लिए उनके पैरों में गिरकर वोटों की गुहार लगाने लगा। प्रत्याशी का नाम सपना अहिरवार है और सपना अपने पति राजेश अहिरवार के साथ मतदाताओं के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाते हुए वोट मांग रही थी। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया था जो बाद में सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।

Recommended Video

महज 12 वोट से हो गया खेला
बता दें कि 13 मई को जब इन वोटों की गिनती की गई तो हैरान करने वाला नतीजा सामने आया। लोगों के हाथ पैर जोड़ने वाला यह शख्स महरौनी नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से चुनाव हार गया। मगर खास बात ये है कि बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी राजेश पत्नी सपना अहिरवार महज 12 वोटों से ये चुनाव हारी। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश पत्नी सुखबाती अहिरवार ने 332 वोट पाकर बाजी मार ली। वहीं सपना अहिरवार को 319 वोट मिले। अब लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान लोगों के हाथ पैर जोड़े परंतु फिर भी लोगों के मन में तरस नहीं आया और 12 वोटों से वो हार गया।












Click it and Unblock the Notifications