ललितपुर: गैंगरेप पीड़ित किशोरी से SHO ने किया रेप, शिकायत करने पहुंची थी थाने

ललितपुर, 03 मई: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस खाकी वर्दी पर बहन-बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा है, उसी ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र का है, जहां सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग किशोरी के साथ थाने के सरकारी क्वार्टर में थाना प्रभारी ने दुष्कर्म किया।

Lalitpur rape case

जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने 22 अप्रैल को चार लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जब उसे थाने लाया गया तो एसएचओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब एसएचओ समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा लिया है, जबकि एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने आरोपी एसएचओ को निलंबित कर दिया है।

इधर, केस दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी थानाधिकारी फरार हो गया है। पूरी मामले में दारोगा सहित पीड़िता की मौसी और चार अन्य पर एफआईआर हुई है। बता दें कि पीड़िता ने रो-रोकर अपने ऊपर बीती हैवानित को एसपी को सुनाई थी, जिसके बाद एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया।

ललितपुर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के मुताबिक पीड़िता ने एसपी ऑफिस आकर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसे चार नामजद आरोपित फुसलाकर साथ ले गए थे और उसके साथ रेप किया। वहीं जब वह घटना की शिकायत करने थाने पहुंची तो दरोगा ने भी उसके साथ हैवानियत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+