ललितपुर: कोविड हॉस्पिटल का वीडियो वायरल, ' दो दिन से पीने को पानी नहीं मिल रहा...'

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। योगी सरकार कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम और पुख्ता इंतजाम करने का दावा तो कर रही है लेकिन कोविड अस्पताल की अव्यवस्था की खबरें भी लगातार सामने आती रही हैं। ललितपुर के तालबेहट स्थित कोविड अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक चिल्ला-चिल्लाकर वहां की अव्यवस्था के बारे में बता रहा है। वह कह रहा है कि वाटर कूलर खराब है, यहां दो दिन से पीने को पानी नहीं मिल रहा है। इसके साथ वह प्रशासन और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

Lalitpur covid hospital mismanagement video viral

एल वन हॉस्पिटल का मामला
तालबेहट में राजकीय पॉलिटेक्निक में बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों को रखने के लिए एल वन कोविड अस्पताल बनाया गया है। वहां की अव्यवस्था का वीडियो वायरल हुआ है। कोरोना संक्रमित आक्रोशित होकर कह रहा है कि एल वन अस्पताल में 60-70 मरीज हैं जिसमें कई बच्चे हैं। दो दिन से यहां किसी को पानी पीने को नहीं मिल रहा है। वाटर कूलर खराब है, इसकी शिकायत करने पर कर्मचारी कहते हैं मैं डॉक्टर नहीं हूं, डॉक्टर कहते हैं मैं इंचार्ज नहीं हूं, इंचार्ज कहते हैं मैं सीएमओ नहीं हूं, सीएमओ कहते हैं मैं डीएम नहीं हूं, लेकिन यहां जो प्यास से मर रहे हैं, उनको कौन बचाएगा?

वायरल वीडियो में युवक, योगी सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसके बारे में डीएम योगेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच एसडीएम को सौंपी गई। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर मरीजों और कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली है। जांच में वीडियो में की गई शिकायत की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+