Viral Video: चारपाई के नीचे पूरी रात आराम फरमाती रही मौत, आँख खुली तो मगरमच्छ देख उड़ गए होश

बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्तिथि बनी हुई है। आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कुदरत के कहर से जहां एक तरफ इंसान परेशान है तो वहीं जानवर भी इसकी मार झेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मे शारदा नदी में ऊफान के चलते एक मगरमच्छ एक घर में घुस आया, जिससे पूरे गाँव में हड़कंप मच गया।

घर में घुसा मगरमच्छ, चारपाई के नीचे कर रहा था आराम
आपको बता दें कि यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के थाना भीरा अंतर्गत गांव फुटहा का है। यहां के रहने वाले लालजी के घर के मुख्य गेट में किवाड़ नहीं लगे हैं। जिस कारण देर रात घर में एक मगरमच्छ घुस आया। घर में घुसने के बाद ये मगरमच्छ गृह स्वामी की चारपाई के नीचे जाकर बैठ गया। सुबह जब ग्रह स्वामी की आँख खुली तो घर में भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि घर के सभी सदस्य चारपाई एवं तखत पर लेटे थे। जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई।

Viral Video of crocodile entered a house in lakhimpur kheri from sharda river and kept sleeping under the cot

Recommended Video

    Viral Video: चारपाई के नीचे पूरी रात आराम फरमाती रही मौत, आँख खुली तो मगरमच्छ देख उड़ गए होश

    ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, शारदा नदी में छोड़ा
    वहीं घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना फौरन 112 डायल पर दी गई। साथ ही साथ पूरे गाँव में भी यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इखट्टी हो गई। वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। लेकिन जब तक वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचती ग्रामीणों की सहायता से डायल 112 ने मगरमच्छ को पकड़कर बोरी में बंद कर लिया और फिर शारदा नदी में छोड़ दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+