लखीमपुर खीरीः घर में सो रहे भाई और गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर मां के साथ भी की खौफनाक वारदात

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली इलाके के नॉरंगाबाद मोहल्ले में सनकी पति ने धारदार हथियार से पहले अपनी पत्नी पर फिर भाई ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय बीच बचाव करने पहुंची युवक की मां और पिता भी घायल हो गए, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कमरे में सो रही पत्नी और बाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

कमरे में सो रही पत्नी और बाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

साथ ही घटना के कारणों की तलाश में जुट गयी है। प्रथम दृष्टया मामला अवैध सम्बन्धों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन में जुटी है। पूरे मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी पति शकील ने रविवार की रात को सो रही अपनी गर्भवती पत्नी साबकुन्न और अपने छोटे भाई मोहसीन उर्फ राजा की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी।

बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला

बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला

दोनों की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव में आई मां सदरुन पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घर में चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह बुजुर्ग सदरून की जान बचाई। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना पाकर एसपी पूनम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।

माना जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

माना जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते हुई हत्या

इस दौरान आरोपी शकील मौके पर मौजूद था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शकील की पिछले 6 माह से दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी। एसपी पूनम ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। अब तक घटना की वजह अवैध संबंध माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+