लखीमपुर खीरी: मासूम से रेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट्स पर धारदार ​हथियार से किया प्रहार

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर में मासूम से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके दो नाबालिग बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।

six year old girl murdered after physical attack in lakhimpur

पड़ोसी के घर झूला झूलने गई थी बच्ची

दरअसल, छह साल की बच्ची अपनी मां से पड़ोसी के घर झूला झूलने की बात कह कर गई थी। मां निश्चिंत होकर अपने कामों में व्यस्त हो गई। करीब दो घंटे बाद भी जब बच्ची घर नहीं आई तो मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी महिला और उसके बेटों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ में महिला के दोनों बेटों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक पुलिया के नीचे से बच्ची का शव बरामद कर लिया।

प्राइवेट पार्ट्स पर धारदार हथियार से किया प्रहार

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। गले में खरोच के निशान व रस्सी से कसने के निशान भी मिले हैं। सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Recommended Video

    लखीमपुर खीरी : दुर्लभ वन्य जीव का शिकार करने वाला गिरोह दबोचा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+