बारातियों के लिए कम पड़ गया चिकन, बिना दुल्हन के लौट गया दूल्हा

Lakhimpur Kheri news, लखीमपुर खिरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी के एक गांव में बीते शुक्रवार को एक दूल्हे की शादी में ऐसी वाकया हुआ कि शादी की खुशियां धरी रह गईं। बड़े उत्साह के साथ दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा और अपनी दुल्हन लेने बारात के साथ ससुराल पहुंचा लेकिन, वहां कुछ ऐसा हुआ कि आखिरी में न दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया। दूल्हे ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बारात में आए लोगों की पिटाई कर दी जाएगी। आप चौंक जाएंगे कि इस विवाद की जड़ बना सिर्फ 'चिकन'।

50 बारातियों के लिए था चिकन

50 बारातियों के लिए था चिकन

दरअसल, दुल्हन के परिवार वाले इस बात से नाराज थे कि बारात में 15 लोग ज्‍यादा आ गए। दुल्‍हन के परिवार ने करीब 50 बरातियों के लिए ही चिकन बनवाया था। लेकिन जब बारात में 15 लोग ज्‍यादा आ गए तो उनका पारा गरम हो गया। दोनों परिवार के बीच नोकझोंक होने लगी। दुल्हे की तरफ से कहा था कि बारातियों के खाने में चिकन की व्यवस्था हो।

दूल्हे के चाचा अस्पताल में भर्ती

दूल्हे के चाचा अस्पताल में भर्ती

दोनों परिवार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात आगे तब बढ़ गई जब दूल्हे के चाचा और अन्य दो लोगों को दुल्हन के परिवार के लोगों ने धकेल दिया। इसके बाद दूल्हा और बाराती घर वापस लौट गए। लड़ाई के बाद दूल्हे के चाचा को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस को दी गई।

बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा

पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार के गांव 150 मीटर की दूरी पर हैं। लड़की का परिवार गरीब है इसलिए उन्होंने दूल्हे के परिवार से कम बारातियों को लाने का निवेदन किया था। लेकिन 15-20 लोग ज्यादा होने पर दुल्हन के परिवार ने कहा था कि कुछ बारातियों को वापस भेज दें, उनके लिए खाना नहीं हो पाएगा। इस बात पर दूल्हे के परिवार को अपना अपमान महसूस हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। दूल्‍हे के परिवार के सदस्‍यों ने दुल्‍हन के परिवार के लोगों को गालियां दी जिससे विवाद और भड़क उठा और मारपीट होने लगी। फिर दोनों की शादी संपन्न नहीं हो पाई और दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+