महाभारत! छोटे भाई ने जुएं में पत्नी को लगाया, बड़े भाई ने जीत लिया दांव, अब पंचायत कर रही सुनवाई
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो भाइयों के बीच ताश के खेल में एक अनोखा दांव खेला गया। इस खेल में बड़े भाई ने दांव जीत लिया। जिसके बाद छोटे भाई की पत्नी घर छोड़ कर मायके चली गई। अब बीते लगभग 15-20 दिनों से लगातार पंचायत मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। हालांकि, मामला खबर लिखे जाने तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा था।
पत्नी को दांव पर लगा दिया
बता दें कि लखीमपुर के मोहम्मदी नगर के एक मुहल्ले में लगभग एक महीना पूर्व दो भाई जुआ खेल रहे थे। छोटा भाई पहले ही काफी कुछ हार चुका था। इतने में घर में काम कर रहे मजदूर ने छोटे भाई से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम दांव पर रखोगे। छोटे भाई ने तैश में आकर जुए में अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया और बड़ा भाई उसे जीत गया।

बड़ा भाई जीत गया दांव
उधर, जब इसकी जानकारी छोटे भाई की पत्नी को लगी तो पति ने कहा कि हम दोनों मजाक कर रहे थे। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया और विवाहिता मायके चली गई। उसने एक सप्ताह बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसपर उसके घरवालों ने उसको काफी मारा पीटा और कहा तुमने यह बात पहले क्यों नहीं बताई।
पंचायत के भी छूटे पसीने
वहीं विवाहिता ने कहा कि मुझे मेरे पति ने धमकाया था कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें व तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार देंगे। आपको बता दें कि दंपति आपस में पहले से ही रिश्तेदार भी हैं। फिलहाल विवाहिता पिछले 15 दिन से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों का मामला निपटाने के लिए पंचायत भी हो चुकी है, जिसमें आठ दिन का समय मांगा गया था, लेकिन मामला नहीं निपट सका है। शनिवार यानी आज इसको लेकर फिर पंचायत होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications