लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की लखीमपुर खीरी में गोली मारकर हत्या, 10 साल पुरानी रंजिश का मामला

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार की देर रात छात्र नेता अमन बाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमन बाजपेयी लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था। अमन इन दिनों अपने घर लखीमपुर के गोला कस्बे में था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद अमन को उसके ही रिश्तेदार ने गोली मारी है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Recommended Video

    लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता की लखीमपुर खीरी में गोली मारकर हत्या, 10 साल पुरानी रंजिश का मामला
    lucknow university student leader shot dead in lakhimpur kheri

    'चाचा' ने गोली मारकर की हत्या

    छात्र नेता अमन बाजपेयी का घर गोला के लक्ष्मी नगर कॉलोनी इलाके में है। अमन इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात उनके परिवार का झगड़ा हो गया। इस दौरान अमन के सौतेले चाचा कुलदीप बाजपेई ने ताबड़तोड़ गोलियां चली दीं। अमन के सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। घरवाले अमन को नजदीकी सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने अमन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    10 साल पुरानी रंजिश में हत्या

    घटना के पीछे 10 साल पहले हुए कुलदीप के भाई संदीप की आत्महत्या को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक अमन बाजपेयी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व नगर सयोजक और लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अमन के बाबा रामराखन बाजपेई गन्ना समिति में कई बार संचालक और केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रबंधक रह चुके हैं। उनके पिता विजय बाजपेई केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+