VIDEO : लखीमपुर खीरी में बनी नई सड़क हाथ लगाते ही यूं उखड़ गई, कांग्रेस बोली- BJP सरकार को बदनाम किया जा रहा

यूपी की खड़कों की पोल खोलता एक और वीडियो सामने आया है। लखीमपुर खीरी में बनी सड़क कुछ लोगों ने अपने हाथों से उखाड़कर रख दी। यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर बीजेपी सरकार पर तंज कसा गया है। यूपी कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा गया, ''लखीमपुर खीरी में 'प्रधानमंत्री सड़क योजना' के अंतर्गत बन रही यह सड़क कई जन्मों तक चलने के लिये है, मगर लोगों के मज़बूत हाथों और सरकार को बदनाम करने की नियति ने इसे कमज़ोर साबित किया है। वीडियो देखिये! मगर इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण मत बता दीजियेगा...।''

lakhimpur kheri road UP congress tweets video

इससे पहले यूपी के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला वीडियो सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही को उजागर करता नजर आ रहा है। नए बन रहे रोड की गुणवत्ता इतनी खराब है कि युवक उसे अपने हाथों से उखाड़ देता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरनपुर से भगवंतापुर गांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा था। हालांकि, वीडियो में करोड़ों की लगात से बनी सड़क की पोल खुलती नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+