Lakhimpur: कमरे में बंद कर लिव-इन पार्टन ने गर्लफ्रेंड को बेल्ट और थप्पड़ों से पीटा

Lakhimpur Kheri News: लिव-इन रिलेशन में साथ रह रही लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने कमरे में बंद कर बेल्ट और थप्पड़ों से पीटा। बॉयफ्रेंड द्वारा गर्लफ्रेंड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर धारा 151 में चलान कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब आठ महीने पुराना बताया जा रहा है, जो अब वायरल हुआ है।

Lakhimpur Kheri News

इस बाबत पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ईशु वर्मा नाम का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों में किसी को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ईशु ने लड़की को बंद कमरे में बेल्ट और थप्पड़ों से जमकर पीटा।

ईशु द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड को पीटने का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। बीते 2 दिनों से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। खबर के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी ईशु ने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे से व्हाट्सएप पर चैटिंग करते देख लिया था। इसे लेकर उसे उस पर शक हो गया था। जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को कमरे में बुलाया। कमरे में घुसते ही युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल फोन छीन ली। इसे लेकर कहासुनी हुई। इससे बौखलाए युवक ने प्रेमिका को बेल्ट से पीटना शुरू कर दी।

वहीं, अब यह जानकारी भी सामने आई है कि वीडियो के वायरल होते हुए प्रेमी जोड़ा खुद थाने पहुंचा और कोई कार्रवाई न करने की बात कहीं। खबर के मुताबिक, दोनों ने पुलिस से कहा कि 'हम लोग पिछले कई महीनों से लिव-इन में रह रहे हैं। किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, लेकिन अब हम लोग एक दूसरे से शादी कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने वीडिया वायरल करने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। जो तथाकथित पीड़िता दिख रही थी, वह भी उसके साथ आई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पता चला कि दोनों की शादी तय हो गई है। शुरू में कुछ मनमुटाव था, उसी को लेकर मारपीट हुई थी। अब शादी करने जा रहे हैं। पीड़िता की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+