भंडाफोड़: दंपत्ति ने धर्म परिवर्तन के लिए दिया गजब का ऑफर, मना करने पर बन गए खून के प्यासे
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नौकरी और रुपए का लालच देकर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। वहीं धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिससे डरे सहमे दो दोस्त पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पूरा लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली अंतर्गत थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम ककरपिट्टा का है। यहां के रहने वाले अनिल कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें और उनके दोस्त सीताराम को पास्टर जनमेजय पुत्र गोविन्द्र प्रसाद व उसकी पत्नी पूनम पिछले छः महीने से धर्म परिवर्तन के नाम पर नौकरी व पैसे का लालच दे रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उक्त दोनों लोगों ने दोनों दोस्तों को ग्राम मकसोहा थाना शारदानगर बुलाया और ईसाई धर्म में परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे।

अनिल ने बताया कि धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। अनिल का आरोप है कि उक्त लोग अवैध धर्म परिवर्तन का पूरा रैकेट चलाते हैं और इसी व्यवसाय में संलिप्त है। अनिल का कहना है कि ये दंपत्ति लोगों को डरा धमका कर ईसाई धर्म में परिवर्तन करवाते हैं। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जनमेजय और पूनम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications