Lakhimpur Kheri News: जानिए ऐसा क्या हुआ जो पति ने काट ली पत्नी की नाक
Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली है। अवैध संबंधों के शक में पति ने इस घटना को अंजाम दिया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के नीमगांव थानाक्षेत्र स्थित गांव बेहटा गांव के रहने वाले नीरज की शादी सीमा से हुई थी। दंपती को एक बेटा भी है। विवाह के कुछ साल बाद नीरज को शक हुआ कि उसकी पत्नी व भतीजे के बीच अवैध संंबंध हैं। इसे लेकर पति- पत्नी में कई बार विवाद भी हुआ। पति ने कई बार समझाया भी। लेकिन पत्नी नहीं मानी। फिर इसी बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की नाक काट ली। नाक काटने के बाद वह मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद पत्नी थाने पहुंच गयी। जहां उसने तहरीर देकर घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications