लखीमपुर खीरी: फॉर्म भरने निकली इंटर की छात्रा की मिली लाश, रेप के बाद हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं से दहशत का महौल है। लगभग रोज लूट, हत्या और रेप जैसी जघन्य वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले का है, जहां बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने गई इंटर की छात्रा का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास बरामद हुआ। छात्रा की रेप के बाद गला रेत कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा के कपड़े फटे हुए थे। बता दें, जिले में पिछले 15 दिनों में दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या का यह दूसरा मामला है।

girl body found in lakhimpur kheri

बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने गई थी छात्रा

मामला जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा सोमवार को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीमगांव गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह घर नहीं आई तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर बेटी को ढूंढ रहे घरवालों को मंगलवार सुबह एक गांव के बाहर तालाब के पास छात्रा की लाश पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि छात्रा के कपड़े फटे हुए थे और गले पर गहरा निशान था। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या रेप के बाद की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसएसपी सतेंद्र सिंह का कहना है शव मिलने की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर दिशा में जांच को आगे बढ़ाए हुए है। जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

15 दिनों में दलित छात्रा से रेप के बाद हत्या का दूसरा मामला

बता दें, लखीमपुर खीरी जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर दलित छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले ईसानगर में भी एक दलित छात्रा की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। यूपी में ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमलवार है। इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा,'लखीमपुर में दलित युवती की हत्या, युवती की धारदार हथियार से हत्या, रेप और फिर मर्डर। बढ़ते अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम यूपी भाजपा सरकार। अभी कुछ दिनों पहले ही यूपी के ईसानगर में एक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+