टाइगर की जगह पिंजरे में फंसा वनकर्मी, 2 घंटे रहा कैद, बाहर निकालने के लिए तोड़ना पड़ा लॉक, देखें Video
Lakhimpur Kheri Tiger Cage News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में इस समय बाघ का आतंक देखने को मिल रहा है। बीते दिनों बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया था, जिस महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही इलाके में दहशत है।
मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा जहां पर बाघ के आने की संभावना है उन स्थानों पर पिंजरे भी लगाए गए।

शनिवार को बाघ को लगाए गए पिंजरे का ट्रायल किया जा रहा था। वहां मौजूद लोग यह देखने की कोशिश कर रहे थे कि किस तरीके से बाघ इस पिंजरे में कैद होगा। इस दौरान वन कर्मी पिंजरे के अंदर गया और पिंजरे में फंस गया।
पिंजरे में फंसे वनकर्मी को वहां मौजूद उसके सहयोगियाें और स्थानीय लोगों ने निकालने की कोशिश की तो पिंजरा नहीं खुला। ऐसे में वनकर्मी परेशान हो गया। क्योंकि अधिकारियों को जानकारी दिए बिना कुछ किया नहीं जा सकता था ऐसे में इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।
इधर पिंजरे में कैद वनकर्मी पसीने से भीग गया और उसकी आंखें भी भर आईं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले लोगों ने उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग मजे ले रहे हैं।
महेशपुर वन रेंज में लगाया गया था पिंजरा
बताया जा रहा है कि बाघ प्रभावित इलाकों में बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया जा रहा है। शनिवार को अलग-अलग चार जगह पर चार पिंजरे लगाए गए थे। महेशपुर में भी एक पिंजरा लगा था। उसी पिंजरे को वनकर्मी ट्रायल करने लगे।
बताया जा रहा है कि ट्रायल करने के दौरान ही वनकर्मी में उसमें फंस गया था। सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और पिंजरे को खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला। उसके बाद अधिकारियों द्वारा पिंजरे को पलट दिया गया। पलट दिए जाने के बाद उसका लॉक तोड़ा गया।
लॉक तोड़ने के बाद पिंजरे में कैद वनकर्मी बाहर निकल पाया। इस बारे में महेशपुर के रेंजर नरेश पाल सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि पिंजरा शाहजहांपुर से मंगाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पिंजरे में पहिया ना होने के चलते रिजर्व में रखा गया था।
इसके अलावा उन्होंने अभी कहा कि एक वाचर द्वारा पिंजरे को चेक किया जा रहा था। चेक करने के दौरान ही वह पिंजरे के अंदर गया और अचानक बंद हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि गेट में खराबी होने के चलते वाचर को निकालने में थोड़ा समय लग गया था।












Click it and Unblock the Notifications