Lakhimpur Kheri: पलिया-भीरा रोड पर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत और कई घायल

Lakhimpur Kheri: पलिया-भीरा रोड पर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत और कई घायल

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में मंगलवार (22 नवंबर) सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पलिया-भीरा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह दर्दनाक हादसा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील इलाके में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, एसयूवी कार शाहजहांपुर से पालिया की तरफ जा रही थी। तभी भीरा रोड पर एक गड्ढे में फंसने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थीनय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पलिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। बता दें कि पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सीएसची में चल रहा है।

सीएम योगी ने जताया दुख
इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। डीएम एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+