BIG BREAKING: घाघरा नदी में नहाते समय 5 लोग डूबे, मां बेटे समेत 4 की मौत, मचा कोहराम
BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित घाघरा नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए। इस दौरान चार लोगों का शव बरामद किया गया है।
वहीं इस घटना के बाद मरने वाले लोगों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

बच्चों को लेकर मायके आई थी महिला
बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी और बहराइच सीमा से सटे तेलियर गांव में लखीमपुर शहर के ईदगाह मोहल्ले में रहने वाली 45 वर्ष की सुशील श्रीवास्तव का मायका है। गर्मी की छुट्टी होने के चलते सुशीला के बच्चे उसे नानी के घर आने के लिए कहे।
सुशीला अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार के सुबह उसके बच्चे घाघरा नदी में स्नान करने के लिए कहने लगे जिस पर सुशील ने 25 वर्षीय सत्यम 16 वर्षीय प्रिया 10 वर्षीय कान्हा और नैनी को लेकर घाघरा नदी में नहाने के लिए गई।
नहाते समय कान्हा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर सुशीला के साथ के अन्य बच्चे उसे बचाने गए और सभी डूबने लगे। उसके बाद सुशीला भी गई और वह भी गहरे पानी में डूबने लगी।
सुशील को दो बता देख नैनी उसे बचाने के लिए पहुंची तो वह भी डूबने लगी हालांकि नैनी शोर मचाई तो आसपास के लोगों की निगाह उसके ऊपर पड़ी। उसके बाद लोगों ने नैनी को बचा लिया जबकि सुशीला, कान्हा, सत्यम और प्रिया की डूबने से मौत हो गई।
हालांकि सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे और नदी में डूबे चारों लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उनके मौत की पुष्टि की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मरने वालों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications