आधी रात में बच्चे की मच्छरदानी में घुसा जहरीला ब्लैक कोबरा, फिर...

लखीमपुर खीरी। बारिश के मौसम में जहरीले सांपों को निकलना भी बढ़ गया है। गांव-देहात के क्षेत्रों में सांपों के निकलने के मामले सामने आते हैं। इन सांपों के काटने की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। ताजा मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है, जहां आधी रात में एक जहरीला कोबरा सांप बच्चे की मच्छरदानी में घुस गया। बच्चा गहरी नींद में था तभी कोबरा सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही बच्चा झटपटा उठा और दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। जब उन्होंने मच्छरदानी देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

मच्छरदानी में घुसा ब्लैक कोबरा

मच्छरदानी में घुसा ब्लैक कोबरा

घटना लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है। शुक्रवार की रात 15 वर्षीय चीकू मच्छरदानी के अंदर सो रहा था। परिवार के अन्य लोग भी वहां पर सो रहे थे। आधी रात में अचानक एक जहरीला ब्लैक कोबरा चीकू की मच्छरदानी में घुस आया। चीकू गहरी नींद में था और इसी वक्त सांप ने उसने काट लिया। सांप के काटते ही चीकू दर्द से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिजन नींद से जागे। मच्छरदानी के अंदर सांप को देखकर उनके होश उड़ गए।

अस्पताल ले जाने से पहले ही चीकू की मौत

अस्पताल ले जाने से पहले ही चीकू की मौत

परिजनों ने घबराते हुए जैसे-तैसे चीकू को मच्छरदानी से निकाला। आनन-फानन में उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले चीकू की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम पसर गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से खतरनाक सांप को मच्छरदानी के अंदर कैद कर लिया। इसका एक वीडियो भी बनाया गया है।

आठवीं का छात्र था चीकू

आठवीं का छात्र था चीकू

बता दें, चीकू कक्षा आठ में पढ़ता था और पढ़ाई में काफी तेज था। परिजनों के मुताबिक, रात में सभी ने खाना खाया, इसके बाद मच्छरदानी लगाकर सभी लोग गहरी नींद में सो गए थे। रात में ही काला सांप घर में घुस आया और चीकू की मच्छरदानी में घुस गया। उसने चीकू को काट लिया। सांप के जहर की वजह से चीकू की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+