Video: सेना के जवानों को थप्पड़ मारना पड़ा महिला को महंगा, गिरफ़्तारी के बाद जमानत पर छोड़ा गया
नई दिल्लीः सेना के जवान को थप्पड़ मारने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद महिला को जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला सेना के जवान को थप्पड़ मार रही थी। जवान की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने महिला पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला पर सेना के जवान पर बीच सड़क थप्पड़ मारने का आरोप है। महिला ने जिस जवान को थप्पड़ मारे थे उसकी पहचान जेसीओ के रूप में हुई है। सेना के जवान की माने तो उनका वाहन धीमी रफ्तार में था उसी समय एक महिला जिग-जैग तरीके कार चला रही थी। कार अचानक से उनकी गाड़ी के सामने आ गई। ब्रेक लगा दिए जिसके कारण कार टकराने से बच गए।
जवान ने बताया वो इस घटना के बाद वो हैरान थए कि कोई सेना के जवान पर हाथ कैसे उठा सकता है। जवान ने बताया कि उन्हें सेना में अनुशासन सिखाया जाता है, इसलिए उन्होंने महिला से कुछ नहीं कहा। उन्होंने इस घटना की जानकारी सेना के अफसरों को दे दी, जिसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम स्मृति कालरा है। इस महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका तलाक हो चुका है और वो अपने माता-पिता के साथ रह रही है। इस महिला का साल 2008 में तलाक हो गया था।