''PM मोदी कर लें मुझसे शादी, दहेज में दूंगी 2 करोड़'' जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रही शांति
Recommended Video

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कई आंदोलन चल रहे हैं। हाल ही में एनजीटी ने जंतर-मंतर के आस-पास सभी धरना प्रदर्शनों पर गुरुवार को पाबंदी लगाते हुए इस स्थल को रामलीला मैदान ले जाने का विकल्प सुझाया। लेकिन इसी बीच जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रही एक महिला सामने आई है जिसकी मांग सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। 45 साल की ओम शांति शर्मा नाम की ये महिला एक महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है। इसकी मांग है कि ये पीएम मोदी से शादी करना चाहती है।


पीएम मोदी से करना चाहती हैं शादी
सामने आई 45 साल की शांति पिछले एक महीने से धरने पर बैठी है। शांति का कहना है कि वो पीएम मोदी से शादी करना चाहती हैं। शांति का कहना है कि वो पीएम मोदी से पहले शादी करेंगी, क्योंकि सिर्फ मोदी जी ही उन्हें समझ सकते हैं।

जंतर-मंतर पर कर रही हैं भूख हडताल
शांति का कहना है कि उनके पति ने 1989 में शादी के एक साल उसे छोड़ दिया था, तब से वो अकेली हैं। उनका कहना है कि कई लोगों ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन उन्हें सिर्फ पीएम मोदी में ही वो बात नजर आई। जंतर-मंतर से हटने के बारे में जया का कहना है कि अगर कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जंतर-मंतर से हटा दिया तो वो पीएम आवाज जाकर भूख हड़ताल करेंगी।

मोदी के लिए बेच दूंगी पुश्तैनी जमीन
जब उनसे पूछा गया कि उनकी शादी तो पहले ही जशोदा बेन से हो चुकी है। इस पर शांति ने जवाब दिया कि पीएम की जशोदा बेन के साथ नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं जया का कहना था कि अगर मोदी जी मान गए तो वो दहेज में मोदी जी को दो करोड़ रुपये भी दे देंगी। शादी के लिए वो अपनी पुश्तैनी जमीन बेच देंगी।












Click it and Unblock the Notifications