आधी रात में महिला ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, लेकर हुई फरार
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में एक महिला ने रात को सोते समय पति का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया और उसे लेकर फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर हैरान रह गए। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला
मामला कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी 40 वर्षीय गुलाब चौहान ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक है। सात साल पहले उसने भट्ठे पर ही मजदूरी करने वाली झारखंड निवासी एक युवती से शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे हैं।

आधी रात में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट
बीती सोमवार की रात गुलाब चौहान कमरे में सो रहा था, आधी रात को पत्नी ने हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लेकर घर से फरार हो गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो गुलाब की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

पति के चरित्र पर शक करती थी महिला
घटना की सूचना पर थानेदार अरविंद कुमार गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिला अपने पति के चरित्र पर शक करती थी। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications